नई दिल्ली। केंद्र में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व एक साल पूरे होने पर मोदी सरकार की मुख्य उपलब्धियां से अवगत कराने के लिए आज से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया के साथ वेस्ट पटेल नगर में घर-घर जाकर प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता के नाम चिट्ठी और एक साल की उपलब्धि की बुकलेट वितरित कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने सैनिक फॉर्म, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू एवं अनिल शर्मा ने नई दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने झिलमिल कॉलोनी, राष्ट्रीय मंत्री महेश गिरी ने विवेक विहार, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह ने राजेंद्र नगर, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर विधानसभा क्षेत्र, पूर्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी एवं विधायक अजय महावर ने मुखर्जी नगर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने बंगाली मार्केट, सांसद मीनाक्षी लेखी ने साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2, रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव, प्रवेश साहिब सिंह ने मटियाला गांव, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव ने पंचकुइयां, विधायक विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया, मिजोरम प्रभारी पवन शर्मा ने उत्तम नगर, प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल ने डिफेंस एंक्लेव, प्रदेश महामंत्री रविंद्र गुप्ता ने करोल बाग और प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने टैगोर गार्डन में जनसंपर्क अभियान करके नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की उपलब्धियों से दिल्ली के लोगों को अवगत कराया।
भाजपा महामंत्री डॉ. अनिल जैन ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाजपा सरकार के द्वितीय कार्यकाल का सफल एक वर्ष पूर्ण हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री जी ने दोबार जनादेश मिलने के बाद 60 सालों की समस्याएं देश की एकता और अखंडता के साथ जुड़ी हुई थी, सामाजिक न्याय और जनभावनाओं के साथ जुड़ी हुई थी, इनका निराकरण किया। जनसंपर्क अभियान का यही उद्देश्य माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश के विकास की जो नई परिभाषा लिखी गई है, उसे जन-जन तक पहुंचाएं। कोरोना संकट के समय में देश ने खुद को संभाला है और मोदी जी के अथक प्रयास और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि जनता के हितों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार ने दूसरे कार्यकाल में जो फैसले लिए हैं उसे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी सरकार ने जन जन के हितों को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र से संबंधित चुनौतियों का निवारण किया। आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना जैसी कई योजनाएं हैं जिसे धरातल पर लागू करके देश के करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया गया। जनसंपर्क अभियान के जरिए मोदी जी के विकास का मंत्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश निश्चित ही कठिन संकट से बाहर आएगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भाजपा ने संकल्प लिया है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और उनकी उपलब्धियों को 15 लाख घरों तक पहुंचाएंगे। इसके तहत हर बूथ पर 2 कार्यकर्ता मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों के बीच जाकर उन्हें मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। कोरोना संकट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क अभियान के दौरान सभी सावधानियों का विशेष रूप से ध्यान रख रही है। उपलब्धि पत्र में मोदी जी द्वारा लिए गए सभी ऐतिहासिक स्थलों का वर्णन है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राम मंदिर बनाने का रास्ता प्रशस्त करना, तीन तलाक की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना, दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करवाने जैसे अनेक फैसले लिए गए जिसे दिल्ली भाजपा घर-घर तक पहुंचा रही है।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष व् सांसद मनोज तिवारी ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के देश के नागरिकों के नाम लिखे पत्र का उल्लेख तो किया ही साथ ही उन्होंने उनसे उनकी समस्या पूछते भी नजर आये। इस कार्य में विधायक अजय माहवार व् पार्षद और जिला अध्यक्ष ने सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए सहयोग प्रदान किया।