राजेंद्र जयंती के अवसर पर संकल्प सभा
पटना। मिशन दो करोड़ कायस्थ इंटरनेशनल बिहार ने आज देश रत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती को संकल्प दिवस के रूप में राजभवन स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर मनाया। मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ की अध्यक्षता व सतीश दास के संचालन में आयोजित संकल्प सभा में मिशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु, श्वेता श्रीवास्तव, संजय कुमार, विनय कुमार कर्ण,अशोक श्रीवास्तव ,सुमित श्रीवास्तव, सुषमा सिन्हा,शशि वल्दीहार, सीमा वर्मा, अभिषेक कुमार सिन्हा,सुनील कुमार सिन्हा अमरेश प्रसाद सिन्हा विजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने उपस्थित सदस्यों को कायस्थ समाज के आर्थिक ,सामाजिक व राजनीतिक स्थिति को मजबूत करने , कायस्थ समाज के हिस्सेदारी को प्राप्त कराने के साथ साथ अन्य समाज के कमज़ोर तबके के लोगो को उनको मिलने वाली हक को दिलाने के लिए संघर्ष करने और राजेन्द्र प्रसाद के सिद्धांतो पर चलने का संकल्प दिलाया।
