बिहार में किसकी सरकार? महागठबंधन पर NDA की बढ़त
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्त किये जाने के बीच आज 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। शुरूआती रुझानों की माने तो NDA ने महागठबंधन पर बढ़त बनाई है।
मतगणना में बाद यह तय होगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। माना जा रहा है कि 11 बजे तक तस्वीरे साफ हो जाएंगी।
राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षो से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। कुछ दिनों पहले अधिकांश एग्जिट पोल में जदयू-भाजपा गठबंधन की पराजय और राजद नीत महागठबंधन की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 31 वर्षीय तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
