बाढ़ मे राजद की संभावित उम्मीदवार मधु सिंह का डोर टू डोर कैंपेंन जारी
बाढ़। बाढ़ मे राजद की संभावित उम्मीदवार मधु सिंह का डोर टू डोर कैंपेंन जारी है।सरिस्तापुर, बुधुआचक, थंभा और बलथारा गांव का सघन दौरा किया। कोविड-19 के नियमों के मुताबिक साथ में चलने वाले राजद कार्यकर्ताओं की संख्या सीमित रखी गई थी।साथ ही एक ही जगह भीड़ लगाने के बजाय नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से तथा घर- घर जाकर राजद नेत्री ने लोगों के बीच अपना विचार रखा। मैंने कहा कि 15 साल के कुशासन का अंत करने का समय आ गया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बाढ़ की जनता इस बार घर (रामनगर दियारा) की बहू के नेतृत्व में परिवर्तन का शंखनाद जरूर करेगी। साथ में चिकू सिंह, सकलदेव यादव, परमानंद पासवान, विकास गहलोत, पंकज सिंह, मनीष यादव, मोनू पासवान, वरुण शर्मा, टुनटुन सिंह सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
