खेसारीलाल यादव की फिल्म लिट्टी चोखा के लिए अनुबंधित श्रुति राव
पटना। भोजपुरी सिनेमा की क्रश गर्ल श्रुति राव को सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा के लिए अनुबंधित किया गया है। बिहार व उत्तर भारत की संस्कृति से जोड़ती इस फिल्म में श्रुति राव विशेष किरदार में आकर्षक लुक में नजर आने वाली हैं। केंद्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव हैं। बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने सितंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रमणीय व पर्यटन स्थलों की जायेगी। इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। फिल्म सहनिर्मात्री अनीता शर्मा व सहनिर्माता पदम सिंह हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं।
गौरतलब है कि फिल्म लिट्टी चोखा के जरिये बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित, उत्पीड़ित और पिछड़े जातियों के शोषण को उजागर किया जायेगा। इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी। क्योंकि लिट्टी चोखा शब्द उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है।
