सुशांत सिंह की मौत की जांच के लिए तैयार हुई CBI टीम
इन 6 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
|
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए सीबीआई की एक टीम बन गयी है। सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर बिहार पुलिस से संपर्क भी साधा है। सीबीआई ने अपनी जांच में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है। सीबीआई की जांच आने वाले समय में जिनके ईर्दगिर्द होगी वो यहीं 6 लोग है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है।
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत का परिवार पहले ही बिहार के राजीव नगर थाना में पहले ही प्राथमिकी दर्ज करवा चुका है। परिवार का आरोप है कि सुशांत सिंह राजपूत को रिया ने पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया था। सुशांत को रिया का कहा हर काम करना होता था अगर वो इनकार करते थे तो रिया उन्हें धमकी देती थी कि वह मीडिया में उनकी मेडिकल रिपोर्ट दे देंगी। जिसके बाद उनका करियर खराब हो जाएगा। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के पैसों के साथ भी हेराफेरी की है। सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने सुशांत के 15 करोड़ हड़प लिए हैं। इसके अलावा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ED ने भी समन जारी किया है।
इसके अलावा सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्द किया गया है जिनमें से एक रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती भी है। सुशांत के केस मेें बार बार शोविक चक्रवर्ती का नाम बीच में आ रहा है। शोविक चक्रवर्ती सुशांत सिंह राज पूत की तरह से बनायी गयी 4 कंपनियों में डायरेक्टर थे। शोविक चक्रवर्ती के कई सारे बिल और फ्लाइट टिकट से लेकर उनके पूरे ट्रिप के खर्चों का भुगतान सुशांत के अकाउंट से हो रहा था।
शोविक के अवाला सस्पेक्टिड में हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा का भी नाम है। सैमुअल मिरांडा से प्रवर्तन निदेशालय भी पूछताछ कर चुकी है। सैमुअल मिरांडा उनमें से एक थे जो सुशांत के साथ उस दिन घर में थे। जितने लोगों ने सुशांत की लाश पंखे पर देखी उनमें से एक सैमुअल मिरांडा भी थे। पिछले साथ रिया चक्रवर्ती ने ही उन्हें पिछले साथ बतौर मेनेजर रखा था।