पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल बनाए जाने पर जिला भाजपा नेताओं में खुशी की लहर

लखनऊ पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बनाए जाने पर जिला भाजपा नेताओं में खुशी की लहर है। प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद अजय निषाद ने कहा कि सिन्हा ने चुनाव में बूथ से लेकर सदन में मंत्री के दायित्व को बेहतर संभाला है। मंत्री कार्यकाल में मै जब भी इनसे मिला विशेष स्नेह दिया और कार्यों का निष्पादन भी अविलंब किया। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सिन्हा को उप राज्यपाल बनाने से जम्मू कश्मीर के विकास को गति मिलेगी।
उप राज्यपाल बनने पर पारू विधायक अशोक सिंह, कुढनी विधायक केदार गुप्ता, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ.ममता रानी, डॉ.तारण राय, भोला चौधरी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, सचिन कुमार, मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंदा देवी, अंजना कुशवाहा, मनीष कुमार, हरिमोहन चौधरी, गीता कुमारी, बज्रबिहारी पासवान, निर्मला साहू, सुनीता सहनी, कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला मंत्री संतोष साहेब, आदर्श कुमार, रितुराज, राकेश यादव, संजीव झा, भोला चौधरी, राजकिशोर साह, इंदिरा ङ्क्षसह, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, आलोक वर्मा, नचिकेता पांडे, डॉ.रागिनी रानी, मनोज नेता, प्रदुयमन राणा, अमित रंजन, अभिमन्यु तिवारी, प्रणव भूषण, आनंद सिंह, अधिराज किशोर आदि ने बधाई दी है।