मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया, 8 जून को इस वजह से सुशांत को छोड़कर गई थीं रिया चक्रवर्ती
|
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि आखिर क्यों रिया चक्रवर्ती 8 जून को एक्टर को छोड़कर गई थीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा, रिया खुद मेंटली ठीक नहीं महसूस कर रही थीं। रिया, सुशांत को 8 जून को छोड़कर गईं क्योंकि वह खुद डिप्रेशन में थीं और उनकी खुद की मेंटल कंडिशन ठीक नहीं थी’।
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने रिया का स्टेटमेंट 2 बार दर्ज किया और पाया कि दोनों के रिलेशनशिप में कुछ दिक्कतें चल रही थी। रिया ने हमें बताया कि कैसे दोनों मिले और इसके अलावा उन्होंने सुशांत की मानसिक बीमारी के बारे में बताया। सुशांत के प्रिस्क्रिप्शन्स भी हमें दिए गए’।
आत्महत्या से पहले सुशांत ने गूगल पर सर्च की थी 3 चीजें
कमिश्नर ने इस दौरान यह भी बताया कि सुशांत ने सुसाइड से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थीं। इनमें बाइपोलर डिसऑर्डर, सिजोफ्रेनिया, पेनलेस डेथ और अपना नाम शामिल है।
सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने विस्तार से जांच की है। अभी भी पुलिस की जांच जारी है। अभी हम किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे हैं। जब भी इस तरह की जांच होती है, तब दो प्रकार के नतीजे निकल सकते हैं। पहला तो आत्महत्या का मामला या फिर हमें अपराध दिखाई देता है तो उस तरह जांच की जाती है।
सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा की मौत पर कमिश्नर का बयान
पुलिस कमिश्नर ने सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन की मौत के मामले पर कहा, ‘हमारी जांच में सामने आया है कि जब सुशांत का नाम दिशा सलियन के साथ जोड़ा गया, तब वह काफी परेशान हो गए थे। हमारी जांच के अनुसार, दिशा के साथ उनकी मुलाकात सिर्फ एक बार ही हुई थी। सोशल मीडिया पर दिशा सलियन के साथ जोड़े जाने की वजह से वह कुछ भावनात्मक रूप से परेशान हुए थे।’