निगम पार्षद विनोद कसाना का जन्मदिन सादगी से मनाया गया
|
गाज़ियाबाद। तुलसी निकेतन वार्ड 20 के कर्मठ निगम पार्षद विनोद कसाना भारतीय जनता पार्टी के लॉक डाउन की वजह से निगम पार्षद विनोद कसाना ने अपना जन्मदिन अपने घर पर रहकर सादगी के साथ मनाया व सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की शुभकामनाएं कबूल की और सभी बड़े और छोटों का आशीर्वाद लिया। विनोद कसानाजी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना आपदा की घड़ी में सामाजिक दूरी का पालन करना हमारी जिम्मेवारी है और यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की मुहिम को सफल बना कर हम समाज की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे साफ़ -सफाई का विशेष ध्यान रखें क्योंकि सावधानी ही एकमात्र इलाज है।उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी