उत्तरी दिल्ली के महापौर ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात

निगम को फंड दिल्ली सरकार के हिस्से से सीधी देने मांग की

नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश नें आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी से मुलाकात कर केद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत उत्तरी दिल्ली नगर निगम का हिस्सा सीधा निगम को देने की मांग की। उन्होंने कहा की 60 फुट से छोटी सड़को का रख-रखाव का कार्य उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा अधिकृत कॉलोनियों, अनधिकृत कॉलोनियों, शहरीकृत गांवों व ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है। जिस के लिए पहले दिल्ली सरकार परिवहन मद और सड़क निधि के अंतर्गत फंड निगम को फंड दिया करती थी। मगर कुछ वर्षों से दिल्ली सरकार ने इन मदों में निगम को फंड नहीं दिया है जिस के कारण निगम को इन कार्यों को पूरा करने के लिए रू 200 करोड़ की जरूरत है। अत: निगम को ये फंड दिल्ली सरकार के हिस्से से दिया जाए।

महापौर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाली सड़कों पर कई रेलवे क्रॉसिंग मौजूद हैं जैसे कि किराड़ी, सिरसपुर, भोरगढ़ आदि। किराड़ी रेलवे क्रॉसिंग सबसे व्यस्त रेलवे क्रॉसिंग है, जिसके लिए पूर्व में 10 करोड़ रुपये (लगभग) की योजना तैयार की गई थी। लेकिन यूडीएफ या ट्रांसपोर्ट सेक्टर के तहत निगम को धन उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इस योजना में भूमि अधिग्रहण की लागत के साथ-साथ आरओबी / आरयूबी का निर्माण भी शामिल है। वर्तमान में, किराड़ी रेलवे क्रॉसिंग के लिए रू 110 करोड़ (लगभग) निगम को आवश्यक्ता है और शेष भाग रेलवे विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा। तदनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम का हिस्सा भारत सरकार द्वारा सीधे निगम को मंजूर किया जा सकता है।

महापौर ने कहा कि सुल्तानपुरी आरओबी / आरयूबी की एक परियोजना भी प्रगति पर है और वर्तमान में निगम के तहत 65% काम पूरा हो चुका है। सुल्तानपुरी आरओबी / आरयूबी को दिल्ली सरकार द्वारा पुल निधि के तहत फंड आवंटन किया जा रहा था। हालांकि, इस वित्तीय वर्ष में परियोजना को पूरा करने के लिए रू 37 करोड़ आवंटित किया जाना है लेकिन इसे अभी तक आवंटित नहीं किया गया है। इस संधर्भ में भारत सरकार निगम को शेष कार्य को पूरा करने के लिए रू 37 करोड़ के आवंटन कर दे तो निगम के लिए परियोजना को पूरा करना आसान हो जाएगा। इस के साथ ही महापौर ने किशनगंज आरयूबी के संधर्भ में भी जानकारी दी।