सुखबीर सिंह बादल के समर्थन में आये जत्थेदार अवतार सिंह हित

कांग्रेसियों को दी खुली चुनौती कहा पहले 10 हजार सिखों की लाशों का हिसाब दे कांग्रेस

नई दिल्ली।  तख्त पटना साहिब बोर्ड के अध्यक्ष एवं शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता जत्थेदार अवतार सिंह हित ने डेरा सच्चा सौदा मुखी के चैले के साथ सः सुखबीर सिंह बादल का नाम जोड़े जाने को लेकर कांग्रेसियों को खुली चुनौती दी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाथ हजारों सिखों के खून से रंगे हैं, 36 साल हो गये आज तक उसका हिसाब तो इन्होंने दिया नहीं उल्टा सः सुखबीर सिंह बादल जैसे नेक इन्सान पर बेबुनियाद आरोप कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगाये जा रहे हैं जो कि कतई बर्दाश नहीं किये जायेंगे।
सः हित ने कहा सः प्रकाश सिंह बादल, सः सुखबीर सिंह बादल वह गुरमुख परिवार है जो कि अपने दिन की शुरुआत गुरु साहिब की बाणी से करते हैं और 24 घंटे उनके निवास पर गुरबाणी कीर्तन चलता है, ऐसे नेक परिवार पर गुरु ग्रन्थ साहिब की बेदबी के आरोप कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगाये जा रहे हैं, डेरा सच्चा सौदा मुखी गुरमीत राम रहीम के उस चैले को जिसे पहनकर उसने गुरु गोबिन्द सिंह जी की नकल की थी उसका सम्बन्ध सः बादल पर लगाया जा रहा है बडे दुख की बात है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति करे हमें कोई आपति नहीं पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सः सुखबीर सिंह बादल यां उनके परिवार पर अगर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने का उन्हें कोई हक नहीं है।
जत्थेदार हित ने कहा विपक्षी पार्टियों  द्वारा बादल परिवार पर गुरु ग्रन्थ साहिब की बेदबी के आरोप लगाये गये पर आज 3 साल पंजाब में कांग्रेस की सरकार को हो गये आरोप साबित नहीं कर सके। जल्द ही पंजाब की जनता इन्हें सबक सिखायेगी क्योंकि आज जनता पछता रही है और उसे समझ आ चुकी है कि पंजाब का विकास और खुशहाली केवल अकाली दल ही ला सकता है जो कि शहीदों  की जत्थेबंदी है और 100 साल पार्टी अपने पूरे करने जा रही है। दूसरी ओर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों का मकसद केवल शिरोमणी कमेटी और पंजाब की सता पर कब्जा करने का रहता है।उन्होंने कहा यह वही सुनील जाखड़ है जिसके पिता ने सिखों का सर्वनाश करने की बात कही थी। जत्थेदार हित ने कहा हमारे जख्म आज भी हरें हैं, कांग्रेसी नेता उस पर नमक ना छिड़कें।
जत्थेदार हित ने कहा समुचा अकाली दल चट्टान की तरह सः सुखबीर सिंह बादल के साथ खड़ा है और अगर जाखड़ जैसे किसी भी कांगे्रसी ने टकराने की कोशिश की तो वह चकनाचूर हो जायेगा।