युजवेंद्र चहल ने की धोनी की तारीफ
धोनी मेरी और कुलदीप की समस्याओं का हल करते हैं
|
मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी काफी प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। चाहे उनकी नेतृत्व क्षमता, उनका शांत व्यवहार हो, विकेटकीपिंग हो या मैच को खत्म करने की उनकी क्षमता, उन्होंने हर जगह सफलता हासिल की। इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि भारतीय क्रिकेट के उत्थान में उनकी अहम भूमिका रही है। तीनों फॉर्मैट में सफलता के बाद धोनी को सबसे सफल कप्तान माना जाता है। रांची के इस दिग्गज ने कप्तानी छोड़ने के बाद सिर्फ विकेट के पीछे की जिम्मेदारी संभाले रखी, लेकिन वह विराट कोहली को जरूरी टिप्स भी देते रहे। हाल ही में भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह भी टीम के हित में पूर्व कप्तान से टिप्स लेते रहे हैं। धोनी जब विकेट के पीछे खड़े होते हैं तो वह बॉडी लेंग्वेज को समझते हैं।
युजवेंद्र चहल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”माही भाई भारत के दिए गए बेस्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने कई मैचों में मेरी और कुलदीप की मदद की है। कई बार बल्लेबाज मेरी गेंदों पर चौके लगाते हैं, तब वह मेरे पास आते हैं और कंधे पर हाथ रख कर कहते हैं कि इसको गुगली डाल यह नहीं खेल पाएगा। उनकी टिप्स टीम के हित में कारगर होती हैं।