जिला अध्यक्षों की रायशुमारी के लिये पर्यवेक्षक घोषित
राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने रायशुमारी के लिये दिये आवश्यक दिशा निर्देश
|
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में आज प्रदेश कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने जिला अध्यक्षों के नामों हेतु रायशुमारी लेने के लिए जिले में जाने वाले नियुक्त पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्रत्येक जिले में तीन पर्यवेक्षक रायशुमारी की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। संगठन की मजबूती और संगठनात्मक गठन के लिये रायशुमारी की प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है।जिलावार पर्यवेक्षकों के नाम इस प्रकार हैं।
केशवपुरम जिला – रामवीर सिंह बिधूड़ी, डाॅ. कंवर सैन, सुरेश शर्मा, चांदनी चैक जिला – मूलचंद चावला, राधेश्याम शर्मा, जयवीर राणा, उत्तर पूर्व जिला – आशीष सूद, छत्रपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह, नवीन शाहदरा जिला – शिखा राय, संजीव शर्मा, सुमन कुमार गुप्ता, मयूर विहार जिला – कमलजीत सहरावत, राजन तिवारी, मीरा अग्रवाल, शाहदरा जिला – डाॅ. अनिता आर्य, राजीव बब्बर, गजेन्द्र यादव, करोल बाग जिला – हर्ष मल्होत्रा, पंकज कुमार जैन, सतीश गर्ग, नई दिल्ली जिला – वीरेन्द्र सचदेवा, बीरेन्द्र जुयाल, विष्णु मित्तल, उत्तर पश्चिम जिला – राजेश भाटिया, बी बी त्यागी, आतिफ रशीद, बाहरी दिल्ली जिला – अशोग गोयल देवराहा, प्रो. रजनी अब्बी, महेन्द्र आहूजा, पश्चिमी दिल्ली जिला – योगिता सिंह, सत्यनारायण गौतम, जयभगवान अग्रवाल, नजफगढ़ जिला – रेखा गुप्ता, डाॅ. अनिल गुप्ता, डाॅ. मोनिका पंत, महरौली जिला – कुलजीत सिंह चहल, डाॅ. महेन्द्र नागपाल, योगेन्द्र चांदोलिया एवं दक्षिणी दिल्ली जिला – अभय वर्मा, राजेश गहलोत, श्याम शर्मा।