देश में 24 घंटों में 22,752 नए कोरोना केस, 482 लोगों की मौत
देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 7,42,417
|
नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के 22,752 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 7,42,417 हो गयी जबकि इस संक्रमण से 482 और लोगों की मौत के साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 20,642 हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कोविड-19 के 4,56,830 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,64,944 लोगों का इलाज जारी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरीजों के ठीक होने की दर करीब 61.53 प्रतिशत है।’’ केाविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। देश में लगातार छठे दिन 20,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।