दिल्ली भाजपा कार्यालय में जमके उड़ा गुलाल
कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पत्रकार बन्धुओं के साथ किया होली मिलन
कल हम भाजपा के कार्यकर्ता जितने लोगों को होली के रंग लगायेंगे उन सब से गले मिलकर दिल्ली से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की लड़ाई में हमारा साथ देने का आवाहन करेंगे – वीरेन्द्र सचदेवा
|
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज होली मिलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए। फुलों के साथ खेली गई होली में सबने एक-दूसरे को बधाई दी।
