सेक्स ऑब्जेक्ट’ जमाने में महिला सशक्तिकरण
(सोशल मीडिया पर पाया गया है कि लड़कियों को लड़कों की तुलना में अधिक बार यौन रूप से चित्रित किया जाता है। सोशल मीडिया ने “किशोर लड़कियों के लिए कुछ यौन कथाओं के अनुरूप होने के लिए सदियों पुराने दबावों को बढ़ाया है। यह दर्शाता है कि महिलाओं के साथ एक ऐसी वस्तु के रूप में व्यवहार किया जाता है जिसकी खुद की कोई पहचान नहीं होती है। इसमें और अन्य विज्ञापनों में महिलाओं का चित्रण वास्तव में सामान्य रूप से महिलाओं का अपमान है जो महिलाओं की वास्तविक स्थिति और गरिमा को नष्ट कर रहे हैं।)


महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने वाली फिल्में, कई फिल्मी गाने हैं जो महिला शरीर को कमोडाइज करते हैं। अधिकांश गीत एक विशेष प्रारूप का पालन करते हैं। हमारे देश में एक पूरी पीढ़ी यह मानते हुए बड़ी हुई है कि जीवन वैसा ही है जैसा फिल्म में दिखाया जाता है। फिल्मों की नकल करते हुए, गाँव के मेलों में “आइटम डांस”, स्थानीय थिएटर, पेंटिंग, नृत्य और लोक कलाओं के आयोजन में महिलाओं को वस्तु के तौर पर प्रयोग किया जाता है और उम्र की परवाह किए बिना सभी पुरुष उनमें शामिल होते हैं।