कोटा जंo-दानापुर तथा यशवंतपुर-दानापुर के बीच चलेंगी छठ स्पेशल रेलगाड़ियां 

दो दिन और चलेगी नई दिल्ली -पटना के बीच राजधानी स्‍पेशल रेलगाड़ी

नई दिल्ली।छठ पूजा के मद्धेनजर यात्रियों की बढ़ती मांग पर रेल प्रशासन ने कोटा से दानापुर और यशवंतपुर से दानापुर के बीच त्यौहार स्पेशल ट्रैन चलाने का निर्णय लिया गया है तथा पटना के लिए पूर्व घोषित ट्रैन के अलावा दो अतिरिक्त ट्रैन चलाने का फैसला लिया है।
बताया गया कि  रेलयात्रियो के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे कोटा जंo-दानापुर तथा यशवंतपुर – दानापुर  के बीच छठ स्पेशल रेलगाड़ियो का संचालन ट्रैन संख्या 09817 कोटा जंo-दानापुर छठ स्पेशल रेलगाड़ी  31 अक्टूबर  और 05 अक्टूबर को कोटा जंo से साँय 06.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात्रि 08:00 बजे दानापुर पहूँचेगी। वापसी दिशा में ट्रैन संख्या 09818   दानापुर-कोटा जंo छठ  स्पेशल  रेलगाड़ी दिनाँक 01 नवंबर  तथा 06 नवंबर  को दानापुर से रात्रि 09.30 बजे प्रस्थान कर अगले  दिन दोपहर  02.00 बजे  कोटा जंo पहूँचेगी। वानानुकूलित ,शयनयान तथा सामान्य श्रेणी  के डिब्बो वाली  यह  छठ  स्पेशल  रेलगाड़ी  मार्ग में सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी , हिण्डौन सिटी, भरतपुर जंक्शन , अछनेरा जंo, मथुरा जंo, हाथरस सिटी, कासगंज, फ़र्रूख़ाबाद ,कन्नौज , कानपुर सेंट्रल , लखनऊ , रायबरेली, प्रतापगढ़ , वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo ,बक्सर तथा आरा स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।
ट्रैन संख्या 06549 यशवंतपुर-दानापुर छठ स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 29 अक्टूबर   और 05 नवंबर  को यशवंतपुर से सुबह 08.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे दानापुर पहूँचेगी। वापसी दिशा में ट्रैन संख्या 06550  दानापुर- यशवंतपुर छठ स्पेशल  रेलगाड़ी दिनाँक 31 अक्टूबर तथा 07 नवंबर को दानापुर से साँय 05.10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर  01.30 बजे  यशवंतपुर  पहूँचेगी। वानानुकूलित ,शयनयान तथा सामान्य श्रेणी  के डिब्बो वाली  यह  छठ  स्पेशल  रेलगाड़ी मार्ग में यलहंका जंo, हिंदूपुर, धर्मावरम ,अनंतपुर ,गुंतकल जंo ,मंत्रालयम रोड , रायचूर ,सेडम, विकाराबाद, लिंगमपल्ली,सिकंदराबाद,काजीपेट, मंचीयारल, सिरपुर कागजपुर , बल्लारशाह , नागपुर, इटारसी ,जबलपुर, सतना, प्रयागराज , बनारस, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंo तथा आरा स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।
दो दिन और चलेगी नई दिल्ली -पटना के बीच राजधानी स्‍पेशल रेलगाड़ी सं0 02250/02249 के दो और अतिरिक्त फेरे निम्‍नानुसार चलाने का निर्णय 02250 नई दिल्‍ली-पटना राजधानी स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 02  नवंबर  को नई दिल्‍ली से सांय 07.10 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन सुबह 06.50 बजे पटना पहुंचेगी ।  वापसी दिशा में 02249 पटना-नई दिल्‍ली राजधानी स्‍पेशल रेलगाड़ी दिनांक 03 नवंबर  को पटना से रात्रि 08.55 बजे प्रस्‍थान कर अगले दिन  सुबह 09.00 बजे नई दिल्‍ली पहुंचेगी । नई दिल्‍ली-पटना-नई दिल्‍ली राजधानी स्‍पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जं0 तथा पं0 दीन दयाल उपाध्‍याय जं0 स्‍टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।