गौ आधारित प्राकृतिक खेती जन जागरण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ
|
भोपाल(चलते फिरते ब्यूरो) ।भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने मध्य प्रदेश ओकारेश्वर में संपन्न प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी एवम किसान सम्मेलन में गौ आधारित प्राकृतिक खेती जन जागरण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल एवं मध्य प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह की उपस्थिति रही।उन्होंने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर गंगा किनारे बसे सभी जिलों में गौ आधारित प्राकृतिक खेती अभियान का शुभारंभ पटना बिहार के गंगा किनारे से पद यात्रा निकालकर किया था। आज उन्होंने ओमकारेश्वर स्थित नर्मदा किनारे से गौ आधारित प्राकृतिक खेती अभियान को जन जागरण अभियान बनाकर किसान भाइयों को अपनाने का आह्वान किया ताकि हमारे किसानों की भूमि विष मुक्त, रसायन मुक्त और उर्वर बन सके।उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा आदरणीय प्रधानमंत्री के गो आधारित प्राकृतिक खेती के आह्वान को देश भर में सभी नदियों के किनारे बसे जिलों में पद यात्रा के माध्यम से इसे जन जागरण अभियान बनाएगा ताकि हमारे किसान भाइयों की आय दुगनी हो सके हमारा किसान भाई आत्मनिर्भर हो सकें।