करिश्मा कपूर ने बिंदास एक्टिंग से बॉलीवुड में बनाई खास पहचान
|
बॉलीवुड में अपनी बिंदास एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली करिश्मा कपूर 25 जून 2019 को 46वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा ने फिल्मों में परंपरागत रूप से पेश किए जाने के तरीके को बदलकर अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। इतना ही नहीं वह व्यस्त होने के साथ ही अपने परिवार और दोस्तों के सबसे करीब रही हैं। करिश्मा, लंच से लेकर जन्मदिन की पार्टियों तक, तीज त्योहार और हर खुशी गम में कपूर परिवार के साथ रहने और उनके साथ समय बिताने का हर मौका वह सहेज कर रखने में माहिर हैं। वह हर समय अपने परिवार के साथ नजर आईं। इस बात की गवाही करिश्मा खुद अपने सोशल अकाउंट के जरिए देती रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन करिश्मा के लिए विशेष रूप से कठिन था, क्योंकि वह अपने परिवार से नहीं मिल सकती थी। इस बात का खुलासा खुद करिश्मा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में किया था। करिश्मा को अक्सर उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबीता के साथ देखा गया। करिश्मा अपने बच्चे के साथ कियान और समैरा, बहन करीना कपूर खान, बहनोई सैफ अली खान, भतीजे तैमूर अली खान और चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ देखे समय बिताते हुए देखा है।
25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर अभिनेता जबकि मां बबीता जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। करिश्मा कपूर ने बतौर एक्ट्रेस अपने सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की। युवा प्रेम कथा पर बनी सुपरहिट साबित हुई।