सेना के वीरों के सम्मान में शक्तिमान ने लिखा भावुक पोस्ट, एकता कपूर को सुनाई खरी-खरी
|
मशहूर निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में ट्रीपल एक्स (xxx) के सीजन 2 को रिलीज किया गया था। इस वेब सीरिज में कुछ ऐसे आपत्तिजनक सीन थे जिसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था। एकता कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गयी। एकता की xxx सीजन 2 में भारती सेना की वर्ती का अपमान किया गया था। इस सीन को विवाद के बाद हटा दिया गया था। इसके लिए एकता कपूर ने वीडियो जारी करके सार्वजनिक मांफी भी मांगी थी। बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने भी एकता कपूर को काफी खरी-खरी सुनाई थी। अब मुकेश ने सोशल मीडिया पर देश की आर्मी से जुड़ी एक पोस्ट साझा की है।
मुकेश खन्ना ने कुछ बीएसएफ जवानों के जाबाज होंसलों की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन गिराए जाने की तस्वीर शेयर करके हुए लिखा- मैंने अपनी पिछली विडीओ में देश की मिलिटेरी और उनकी यूनफ़ॉर्म को अपमानित करती हुई वेब सिरीज़ बनाने वाली को बहुत खरी खोटी सुनाई थी। आज मैं देश की की पेरा मिलिटेरी फ़ोर्स BSF के जवानों की भूरि भूरि प्रशंसा करना चाहूँगा जो सदैव सतर्क और चोक्कने रह कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं। BSF के जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए कथुआ जम्मू में एक पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया जो हथियार सप्लाई कर रहा था।ये उनकी बहादुरी और जाँबाज़ी है जो हमें अपने घरों में चैन की नींद सोने देती है।मैं उन आतंकवादियों से कहना चाहूँगा कि उनके नापाक इरादों को इसी तरह कुचला जाएगा।