एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने ट्रू कलर तकनीक के साथ बिल्कुल नया डुलक्स वेलवेट टच लॉन्च किया
|
@ chaltefirte.com नई दिल्ली।एक्ज़ोनोबेल इंडिया के प्रमुख डेकोरेटिव पेंट ब्रांड ‘डुलक्स’ ने आज भारत में उपभोक्ताओं के लिए अगली पीढ़ी के कलर इनोवेशन की शुरुआत की। ड्यूलक्स के प्रतिष्ठित वेलवेट टच अल्ट्रा-लक्जरी इंटीरियर इमल्शन पेंट की पूरी रेंज (ड्यूलक्स वेलवेट टच डायमंड ग्लो, ड्युलक्स वेलवेट टच पर्ल ग्लो और ड्युलक्स वेलवेट टच प्लेटिनम ग्लो) अब ट्रू कलर टेक्नोलॉजी एज के साथ आते हैं।

डुलक्स की इस नई पेशकश के बारे में बात करते हुए, राजीव राजगोपाल, प्रबंध निदेशक, एक्ज़ोनोबेल इंडिया ने कहा, “डुलक्स वेलवेट टच, पेंट की सर्वोत्तम गुणवत्ता का प्रतीक है। जैसे-जैसे भारतीय उपभोक्ता अपने घरों को फिर से जीवंत करने में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, दीवारें आत्म-अभिव्यक्ति का कैनवास बन गई हैं। ड्यूलक्स इंडिया अब उपभोक्ताओं को रंगों के माध्यम से फलने-फूलने के लिए और अधिक सशक्त बना रहा है। हमें ट्रू कलर तकनीक के साथ बिल्कुल नया डुलक्स वेलवेट टच पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है। नई तकनीक के साथ हमारा यह पेंट अल्ट्रा स्मूथ फिनिश के साथ गहन समृद्ध रंगो का उचित संयोग है, जो आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगाता है और आपको ‘फील लाइक होम’ जैसा अनुभव कराता है ।”
वैश्विक समसामयिक डिजाइन थीम से प्रेरित, ‘ट्रू कलर’ ने बेहद स्मूथ फिनिश के लिए बेहतरीन सामग्री और कलर पिगमेंट के साथ बनाए गए गहन समृद्ध रंगों के विशेष रूप से क्यूरेट किए गए पैलेट को जीवंत किया है। एम्स्टर्डम में एक्ज़ोनोबेल के ‘ग्लोबल एस्थेटिक सेंटर’ ने अपनी रंग विशेषज्ञता को तीन डिज़ाइन पैलेट – एसेंशियल, एक्सेंट और एटमॉस्फियर के रूप में परिष्कृत किया है।
‘एसेंशियल कलर पैलेट’ को कालातीत क्लासिक्स की थीम पर एक आधुनिक रूप में परिष्कृत किया गया है। पेंट के विविध रंगों में रोमांटिक पिंक से लेकर वार्म पीच, कॉटन ब्लॉसम से क्रिस्प लिनन, लॉफ्टी ड्रीम से लेकर वर्चुअल रियलिटी तक कई अद्भुत रंग शामिल हैं। यह सभी रंग सफेद और न्यूट्रल छवि लिए हुए, हल्के टोन के साथ एक बेहद शानदार, शांत, रोमांटिक और सुरुचिपूर्ण अपील लिए हुए हैं।
‘एक्सेंट कलर पैलेट’ अपने अंदर ताजा, हल्का, हवादार, प्रसन्नता और स्फूर्ति दायक तत्वों की छवि लिए हुए है। इस कलर पैलेट के रंगों में संतरे जैसा मेरीगोल्ड ब्लॉसम, फ्रेश हरा रंग, सनी येलो, प्रसन्नता और स्फूर्ति देने वाला नीला रंग शामिल हैं। चाहे एक पूरा कमरा हो या कमरे की कोई एक मुख्य दीवार, ये रंग आपके रहने की जगह को उत्साह से भर देते हैं जिसे आप सारा जीवन अनुभव करना चाहेंगे।
‘एटमॉस्फियर कलर पैलेट’ अपने अंदर मिट्टी का भूरा रंग, शानदार लाल रंग, प्रसन्नता देने वाला हरा रंग, और गहरे समंदर जैसा नीला रंग लिए हुए है, जो इस कलर पैलेट को बेहद आरामदायक, स्फूर्तिदायक और भरोसेमंद बनाता है। जंगल, समुद्र और आकाश से प्रेरित इस पैलेट के साथ प्रकृति की असीम महिमा का आनंद लें।
ट्रू कलर तकनीक के साथ नई ‘डुलक्स वेलवेट टच रेंज’ अब पूरे भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।इस अनूठे प्रस्ताव को जीवंत करने के लिए, डुलक्स ने एक नया टीवीसी ‘ड्यूलक्स वेलवेट टच – फील लाइक होम‘ लॉन्च किया है। प्रसिद्ध निर्देशक गौरी शिंदे द्वारा निर्देशित, इस टीवीसी में मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय एक पिता-पुत्री की जोड़ी के रूप में हैं। यह फिल्म इस बात पर एक प्रगतिशील चित्रण करती है कि कैसे ‘ट्रू कलर तकनीक’ के साथ ‘डुलक्स वेलवेट टच’ आधुनिक समय के रिश्तों को करीब लाने में एक बेहद शानदार और रंगीन भूमिका निभाता है।
